छत्तीसगढ़

‘एक वृक्ष–माँ के नाम’ को जनआंदोलन बनाएगा भाजपा महिला मोर्चा, जिलेभर में वृक्षारोपण

 

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक वृक्ष–माँ के नाम” संकल्प को जनआंदोलन का रूप देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा जिले में 1 जनवरी को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाएगा। यह अभियान महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाने का प्रयास है। महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय परिसरों और मंदिरों जैसे सुरक्षित स्थानों का चयन किया गया है, जहां पौधों की देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इस अभियान में छात्र-छात्राओं, स्थानीय महिलाओं और समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृशक्ति के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति और समाज के संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता एक पौधा “माँ के नाम” लगाए और उसकी सुरक्षा की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी निभाए। जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी स्वयं केन्द्रीय विद्यालय मोहतरा और राम जानकी मंदिर नवागढ़ में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएंगी। उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। महिला मोर्चा ने इस अभियान को सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए इसे एक सकारात्मक जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button