featureछत्तीसगढ़

सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड Brijmohan के नाम…

रायपुर (Cgreport24)। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले और लगातार 8वीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड 1990 में पहली बार विधायक बनने वाले बृजमोहन (Brijmohan) ने अपने नाम कर लिया है। इसके बाद वे 1993 और 1998 में भी विधायक रहे। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद से वह लगातार विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं।

लगातार Brijmohan की बढ़ी लीड

दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 67,851 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें राजधानी के 20 वार्डों में बढ़त मिली है। इसमें 8 भाजपा और 12 कांग्रेस के पार्षद हैं। जबकि इस वार्ड में महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे का वार्ड भी आता है। ब्राम्हणपारा में कांग्रेस को मात्र 55 और भाजपा को 5000 वोट मिले।

आशीर्वाद फला

नामांकन के दिन महंत राम सुन्दर दास से आशीर्वाद लेने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने आखिरकार गुरु को हरा दिया। इसमें दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।

मोदी की गारंटी-कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी सरकार : बृजमोहन

भाजपा के विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि भाजपा की विकास कार्यों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की वापसी हुई है। अब जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए जितने भी विकास कार्य रूके हुए थे उन सभी को पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button