राष्ट्रीय

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result : कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, इन मेधावियों ने किया टॉप

छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं.

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result Updates : एमपी बोर्ड यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आज यानी 6 मई को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले है.

वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है. प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं. एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 76.42 फीसदी जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का 74.48 फीसदी है. रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की.

छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है.

कब हुई एमपी बोर्ड की परीक्षा

एमपीबीएसई द्वारा इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं. वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं.

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे चेक करें

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर, ‘MP Board 10th Result 2025′ or ‘MP Board 12th Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.

नया पेज खुलेगा, अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें.

जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उस लिंक पर लिंक पर क्लिक करें.

आपकी रिजल्ट मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

अंत में भविष्य के लिए अपने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की एक प्रति सहेजें.

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी

बोर्ड कक्षा 10वीं और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की ही परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. जिन छात्रों को न्यूनतम अंक से कम अंक आएंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा. वहीं जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे.

कक्षा 10वीं में 4 लाख से ज़्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 4.2 लाख से ज़्यादा छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है. पास होने वाले छात्रों का विवरण-

प्रथम श्रेणी: 429,042 छात्र

द्वितीय श्रेणी: 182,172 छात्र

तृतीय श्रेणी: 2,200 छात्र

कब हुई थी परीक्षा

इस साल, एमपीबीएसई ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच आयोजित कीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गईं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल परीक्षाओं के लिए 18 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया. इसमें कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के परीक्षार्थी शामिल हैं.

कक्षा 12वीं के स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स

 

एमपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची-

ह्यूमैनिटीज: अंकुर यादव

मैथ के साथ साइंस: प्रियल द्विवेदी (जो ओवरऑल टॉपर भी हैं)

बॉयोलॉजी के साथ साइंस: गार्गी अग्रवाल

कॉमर्स: रिमझिम करोथिया

एग्रीकल्चर: हरिओम साहू

अगर किसी छात्र की मार्कशीट में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिनांक से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराया जा सकता है. यह सुविधा निशुल्क है. तीन माह के बाद किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिये सशुल्क आवेदन करना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button